फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पेट्रोल पंप से नोटों भरा बैग लूटा, बदमाशों ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने तीन को पकड़ा

Mon, 27 Oct 2025 06:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में पेट्रोल पंप सेल्समैन से बदमाशों ने 18 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया। गजरौला में घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। इसमें एक कर्मी जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
गजराैला में जख्मी पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर बूजपुर आशा गांव स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन से कार सवार बदमाशों ने सोमवार की सुबह करीब पांच बजे नोटों से भरा बैग लूट लिया। बैग में करीब 18 हजार रुपये थे। इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश गोली मारने की धमकी देकर भाग गए।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर अलर्ट हुई पुलिस ने बदमाशों को गजरौला में दबोच लिया है। रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के सरकड़ी निवासी मक्खन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर बूजपुर आशा स्थित पंप पर सेल्समैन है।

सोमवार की सुबह करीब पांच बजे वह पंप पर मौजूद था। इस दौरान शिफ्ट डिजायर कार आई जिसमें छह लोग सवार थे। उन्होंने 1599 रुपये का पेट्रोल कार में डलवाया। सेल्समैन मक्खन सिंह उनसे मांगे तो कुछ देर तक वह टालमटोल करते रहे।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने सेल्समैन से मारपीट शुरू कर दी और नोटों से भरा थैला लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश कार दौड़ाकर दलपतपुर की ओर भाग गए। सेल्समैन ने इस घटना की जानकारी पुलिस और अपने मालिक को दी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई और उन्होंने पीड़ित से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने अफसरों को जानकारी दी। पुलिस कंट्रोल रूम से मैसेज भेजने के बाद आस पड़ोस के जिलों की पुलिस भी अलर्ट हो गई। अमरोहा के गजरौला थाने की पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की।

बदमाशों ने पुलिस कर्मियों की गाड़ी में टक्कर मार दी जिसमें एक सिपाही विनीत कुमार घायल हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीन बदमाश पकड़ लिए जबकि तीन बदमाश भाग गए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मूंढापांडे में केस दर्ज किया गया है। अमरोहा के गजरौला में कुछ बदमाश पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें