फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: अवमानना मामले में कोर्ट में पेश हुए आजम खां, मीडिया के सामने बोलने से बचे

Mon, 06 Feb 2023 02:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

आजम खां के अधिवक्ता शहनावाज सिब्तेन ने बताया कि मुकदमे में आगामी कार्यवाही के लिए अदालत ने 20 फरवरी नियत की है। आजम खां कोर्ट से बाहर आए और मीडिया के सवालों के जवाब दिए बिना ही कार में बैठकर चले गए।
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदालत की अवमानना के मुकदमे में सपा नेता आजम खां सोमवार दोपहर मुरादाबाद की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश हुए, जहां उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। जब वह कोर्ट से बाहर आए तो मीडिया के सामने कुछ बोलने से बचते रहे।

विज्ञापन


छजलैट थाने के सामने 2008 में आजम खां की गाड़ी पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकवाई थी। जिसे लेकर जमकर हंगामा हुआ था। इस मामले में आजम खां, अब्दुल्ला आजम समेत अन्य नौ सपाई नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। कई बार समन जारी होने के बाद भी आजम कोर्ट में पेश नहीं हुए थे।

इस मामले में आजम के खिलाफ 2020 में अदालत ने अवमानना का मुकदमा दर्ज कराया थ। इस मामले में सोमवार को आजम कोर्ट में पेश हुए और अपने बयान दर्ज कराए। आजम खां के अधिवक्ता शहनावाज सिब्तेन ने बताया कि मुकदमे में आगामी कार्यवाही के लिए अदालत ने 20 फरवरी नियत की है। आजम खां कोर्ट से बाहर आए और मीडिया के सवालों के जवाब दिए बिना ही कार में बैठकर चले गए।

कड़ी सुरक्षा में पेश किए गए आजम

सोमवार को आजम के आने की सूचना मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई थी। एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया समेत अन्य अधिकारी भी मैजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें