फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Airport inauguration: लखनऊ के रास्ते मुरादाबाद को दुबई से एयर कनेक्टिविटी, खुलेंगे भविष्य के द्वार

Sun, 10 Mar 2024 12:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुरादाबाद के मूंढापांडे स्थित हवाई अड्डे का रविवार को लोकापर्ण किया। वर्चुअल तौर पर जुड़े पीएम ने मुरादाबाद के लोगों को इसके लिए बधाई दी। एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू होने के बाद विदेश जाने वालों को भी आसानी होगी। 
विज्ञापन
मुरादाबाद एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद हवाई अड्डे के लोकार्पण के साथ पीतलनगरी को एक और सौगात मिलने जा रही है। लखनऊ की फ्लाइट के जरिये मुरादाबाद के लोगों को दुबई व मस्कट जैसे शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी मिलेगी। मुरादाबाद से टेक ऑफ करने के बाद विमान लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करेंगे।

विज्ञापन


वहां से दिल्ली, मुंबई जैसे महत्वपूर्ण शहरों के लिए घरेलू उड़ानों के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भी हैं। ऐसे में व्यापारियों व दुबई में काम करने वाले लोगों को बहुत फायदा होगा। वहीं बैंगलुरू की बात करें तो बरेली हवाई अड्डे से फ्लाइट उपलब्ध हैं। भविष्य में बैंगलुरू, दिल्ली व प्रयागराज के लिए मुरादाबाद से भी फ्लाइट शुरू हो सकती है।

दिल्ली के फ्लाइट शुरू होने के बाद अमेरिका, रूस आदि देशों के ग्राहकों को मुरादाबाद बुलाने में आसानी होगी। निर्यातकों को दिल्ली में बैठक के लिए नहीं जाना पड़ेगा। विदेशी ग्राहकों के शहर में आने से होटल कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। साथी ही पर्यटन की दृष्टि से नए केंद्र विकसित हो सकते हैं। 

 

विज्ञापन

लखनऊ से महत्वपूर्ण राष्ट्रीय रूट्स 

  • लखनऊ से नई दिल्ली फ्लाइट 
  • लखनऊ से अहमदाबाद फ्लाइट 
  • लखनऊ से हैदराबाद फ्लाइट 
  • लखनऊ से मुंबई फ्लाइट  
  • लखनऊ से महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय रूट्स 
  • लखनऊ से मस्कट फ्लाइट 
  • लखनऊ से अबु धाबी फ्लाइट 
  • लखनऊ से जेद्दह फ्लाइट  
  • लखनऊ से रियाध फ्लाइट 
  • लखनऊ से दुबई फ्लाइट 
विज्ञापन

मुरादाबाद से प्रयागराज के लिए भी फ्लाइट शुरू होनी चाहिए। अधिवक्ता मुकदमे के सिलसिले में हाईकोर्ट जाते हैं। आम नागरिक जिनके वाद हाईकोर्ट में चल रहे हैं। मुरादाबाद से लखनऊ एयरपोर्ट उतरकर वहां से इलाहाबाद जाना आसान हो जाएगा। - शीशपाल सिंह

मैं बैंगलुरू में एक आईटी कंपनी में नौकरी करता था, लंबी दूरी के कारण मैंने दिल्ली ट्रांसफर ले लिया। मुरादाबाद से बैंगलुरू की फ्लाइट भी शुरू होनी चाहिए। अभी कई लोगों को बरेली से फ्लाइट लेनी पड़ती है। - विभोर श्रीवास्तव

मैं लखनऊ जिला पंचायत विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात हूं। मेरा घर मुरादाबाद में है। ट्रेन से आने-जाने में 12 घंटे लगते हैं। इसलिए हर सप्ताह घर नहीं आ पाता हूं। फ्लाइट शुरू होने के बाद मैं आसानी से घर आ सकूंगा, समय की बचत होगी। - जितेंद्र कुमार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें