फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Airport: उड़ान के लिए शासन की मंजूरी का इंतजार, निजी कंपनी तैयार, दो मार्च से शुरू हो सकती है सेवा

Fri, 23 Feb 2024 10:45 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद हवाई अड्डे से दो मार्च से सेवा शुरू हो सकती है। इसके लिए शासन से पत्र का इंतजार किया जा रहा है।उड़ान सेवा शुरू करने के लिए निजी कंपनी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद हवाई अड्डा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद हवाई अड्डे पर निजी कंपनी फ्लाई बिग (बिग चार्टर) ने अपना सेटअप लगा लिया है। चेक इन व्यवस्था के लिए सिस्टम इंस्टॉल कर लिए गए हैं। अब शासन की ओर से उड़ान शुरू करने के लिए लिखित पत्र का इंतजार है। आदेश होते ही मुरादाबाद से विमान उड़ान भरने के लिए तैयार हो जाएंगे।

विज्ञापन


फिलहाल लोकार्पण की प्रस्तावित तारीख को एक बार फिर सप्ताह भर पीछे खिसका दिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तैयार की गई पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में लोकार्पण की प्रस्तावित तारीख 25 फरवरी बताई गई थी।

अब इसे एक सप्ताह पीछे खिसका कर दो मार्च कर दिया गया है। एएआई के स्थानीय अधिकारियों की ओर से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की सूची मुख्यालय को सौंप दी गई है। हवाई अड्डे की वीडियोग्राफी भी मुख्यालय तक पहुंच चुकी है। शासन की ओर से अंतिम पत्र जारी होने के बाद निजी कंपनी विमान व पायलटों को मुरादाबाद बुला लेगी।
विज्ञापन


इसके बाद निर्धारित तारीख पर उड़ान शुरू कर दी जाएगी। निजी कंपनी के करीब 25 स्टाफ हवाई अड्डे पर रहंगे। इनमें से कई लोगों ने अपनी तैनाती ले ली है। निजी कंपनी ने चार 19 सीटर विमान तैयार रखे हैं।

एक साथ शुरू हो सकते हैं पांचों हवाई अड्डे

मुरादाबाद हवाई अड्डे के अलावा आजमगढ़, अलीगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट हवाई अड्डों को भी डीजीसीए की ओर से लाइसेंस जारी हो चुका है। इन स्थानों पर भी उड़ान की जिम्मेदारी (बिग चार्टर) फ्लाई बिग कंपनी को दी गई है। सभी हवाई अड्डों से लखनऊ व कानपुर को जोड़ा गया है।

पांचों शहरों से 19 सीटर विमान ही उड़ान भरेंगे। माना जा रहा है कि सरकार पांचों हवाई अड्डों का उद्घाटन एक साथ कर सकती है। इससे लोगों को लखनऊ-कानपुर के अलावा इन शहरों के लिए भी कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

अब दो मार्च को पहली फ्लाइट शुरू करने की प्रस्तावित तारीख मिली है। अंतिम सूचना जारी नहीं हुई है। हम दो मार्च के अनुसार व्यवस्था बना रहे हैं। शासनादेश होते ही सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। - अमरजीत, एयरपोर्ट डायरेक्टर

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें