फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गैंगस्टर की 95 लाख की संपत्ति की कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गैंगस्टर नवाब की 95 लाख 10 हजार की संपत्ति कुर्क की है। कोतवाली में कटघर के गुलाबबाड़ी चूडी वाली गली निवासी नवाब के खिलाफ गैंगस्टर में केस दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, एनडीपीएस एक्ट, ऑर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में अलग अलग थानों में 22 केस दर्ज हैं। कोतवाली पुलिस ने आरोपी की संपत्ति का ब्यौरा बनाकर रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। डीएम की अनुमति मिलने के बाद बृहस्पतिवार को संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली सीओ अपेक्षा निम्बाडिया, एसीएम प्रीति सिंह और कोतवाली प्रभारी उषा मलिक बृहस्पतिवार को पुलिस टीम लेकर गुलाबबाड़ी चूड़ी वाली गली पहुंचीं और आरोपी की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की गई है। आरोपी ने एक प्लाॅट अपने और अपनी पत्नी नरगिस गुड़िया द्वारा खरीदा था। जिस पर भवन का निर्माण कराया था। इसकी कीमत 52 लाख 39 हजार बताई गई है। दूसरा एक प्लाॅट 42 लाख 59 हजार 260 रुपये का है। स्कूटी भी जब्त की गई है। सीओ अपेक्षा निम्बाडिया ने बताया कि करीब 95 लाख 10 हजार की कीमत की संपत्ति कुर्क की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें