फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: बिना अनुमति बना दिया तालाब, डूबने से दो बच्चों की जान गई... शवों को देखकर महिलाओं की निकल गई चीख

Thu, 18 Jul 2024 01:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

जयंतीपुर में तालाब से डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। इससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। जांच में पता चला कि तालाब बिना अनुमति के ही बनाया जा रहा था। बच्चों के शवों को देखकर महिलाओं की चीख निकल उठी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में डूबने से बच्चों की मौत की सूचना पर गमगीन परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में मंगलवार शाम अरशद उर्फ असद (8) और साबिया (7) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गए गए थे। देर रात दोनों का शव तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


इस मामले में तालाब मालिक और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तालाब में डूबकर जान गंवाने वाला अरशद उर्फ असद पुत्र नईम (8) और साबिया पुत्री माजिद (7) मझोला के जयंतीपुर स्थित टीचर कालोनी के रहने वाले थे।

दोनों बच्चों के परिवार आस पड़ोस में रहते हैं। अरशद के पिता नईम एलईडी और टीवी ठीक करने का काम करते हैं, जबकि साबिया के पिता माजिद ई-रिक्शा चलाते हैं। मंगलवार शाम अरशद और साबिया खेलने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों अन्य बच्चों के साथ तालाब के पास पहुंच गए। इसी दौरान अरशद और साबिया के पैर फिसल गए और दोनों तालाब में गिर गए। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर परिजन और कॉलोनी के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद अरशद और साबिया को बाहर निकाला गया लेकिन तब दोनों की मौत हो चुकी थी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि अरशद के दादा मोहम्मद यामीन की तहरीर पर तालाब मालिक सैयद रहमान और उसकी पत्नी नासिरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जिसमें आरोप है कि पति-पत्नी ने मछली पालन के लिए तालाब खुदवाया है। लेकिन सुरक्षा के लिए कोई बैरिकेडिंग नहीं लगाई है। पति-पत्नी की लापरवाही के कारण मेरे पोते और पड़ोसी माजिद की बेटी की मौत हुई है।

थम नहीं रहे मां के आंसू
टीवी और एलईडी ठीक करने का काम वाले नईम का दूसरे नंबर का बेटा अरशद मंगलवार शाम खेलने के लिए घर से निकला था। बच्चे के तालाब में डूबकर मरने की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अरशद की मां सोनी, बड़े भाई अयान और छोटी बहन मायरा का रो रोकर बुरा हाल है।

बिना अनुमति खोदा गया था तालाब  
मुगलपुरा के लाकड़ीवालान निवासी सैयद रहमान और उनकी पत्नी नासिरा ने बिना अनुमति तालाब खोदवाकर मछली पालन शुरू कर दिया था। इसके लिए पति-पत्नी ने जिला प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली थी। आसपड़ोस में रहने वाले लोगों ने कई बार मांग की थी कि बच्चे तालाब तक खेलने जाते हैं।

किसी दिन हादसा हो सकता है। सुरक्षा के लिहाज से चार दीवारी की जाए लेकिन तालाब मालिक नहीं कुछ नहीं किया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तालाब बिना अनुमति खोदा गया था। अवैध रूप से यहां मछली पालन किया जा रहा था। तालाब मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

ताऊ और ताई कर रहे थे साबिया की परवरिश 
साबिया को उसके ताऊ माजिद और ताई अंजुम ने खोद ले रखा था। उसका बड़ा भाई वाजिद भी ताऊ-ताई के साथ ही रहता है। साबिया की मांग राबिया की मृत्यु हो चुकी है। पिता मुजाहिद इधर-उधर ही रहता है। मुजाहिद के बड़े भाई माजिद के कोई औलाद नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें