फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: खेलते हुए बाथरूम पहुंच गया मासूम, पानी भरी बाल्टी में डूबने से माैत, परिजनों में मच गया कोहराम

Fri, 03 Oct 2025 03:32 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी

सार

दो साल के मासूम की बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में डूबकर मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
बिलारी में बच्चे की माैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहसपुर गांव में जनता इंटर कॉलेज के पीछे ननिहाल में मां के साथ आए दो साल के मासूम शिफान की बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में डूबकर मौत हो गई। बदायूं जिले के थाना इस्लामनगर ईसखेड़ा गांव निवासी मोहम्मद इरफान की मेंहदी हसन के घर ससुराल है।

विज्ञापन


मोहम्मद इरफान पंजाब के सरन शरीफ कस्बे में रहकर सैलून की दुकान चला रहा है। मोहम्मद इरफान की पत्नी शहरुल तीन माह पहले अपने दोनों बेटों शिफान (02) और अहमद रजा को लेकर अपने मायके आकर रहने लगी।

शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे शहरुल अपनी मां मुन्नी बेगम और छोटे बेटे अहमद रजा के साथ मायके में मकान की ऊपरी मंजिल पर काम कर रही थी। नीचे उसका बेटा शिफान अकेला खेल रहा था। इस दौरान शिफान खेलते हुए बाथरूम में जाकर पानी की टंकी चलाने लगा।
विज्ञापन


बाथरूम में पहले से ही पानी से भरी हुई प्लास्टिक की बड़ी बाल्टी रखी हुई थी। पानी की टंकी चलाने के दौरान किसी वजह से असंतुलित होकर शिफान अली सिर के बल बाल्टी में गिर गया। थोड़ी देर बाद शहरुल के मायके की पड़ोसन बब्बो किसी काम से उनके घर आई।

बब्बो की नजर जैसे ही दरवाजे खुले हुए बाथरूम में गई तब बाल्टी में ऊपर की ओर शिफान की दोनों टांगे दिखाई दीं। बब्बो के आवाज देने पर शिफान की मां और नानी नीचे आ गईं जिन्होंने बाल्टी में भरे हुए पानी में डूबे हुए शिफान को बाहर निकाला और उसे आनन-फानन में उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए।

निजी चिकित्सक ने मासूम शिफान को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस दौरान शहरुल के घर ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई। शहरुल अपनी मां मुन्नी बेगम से लिपटकर रोते हुए बार बार यही कह रही थी कि कैसी मनहूस घड़ी आई जिसने घर में ही उसके बेटे को हमेशा के लिए उससे छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें