कुंदरकी। दो अक्टूबर को कुंदरकी नगर और ग्रामीण इलाके में स्थित सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। साथ ही गांधी जी के सिद्धांत अहिंसा व सत्य के मार्ग पर अनुसरण करने का संकल्प दोहराया गया। कुंदरकी नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन जीनत मेहंदी, पूर्व चेयरमैन मेहंदी हसन, सभासद अख्तर रजा, ताहिर खान, रफीक अहमद, नजीर अहमद, शानू अंसारी आदि ने सबसे पहले गांधी व शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। दोनों की महापुरूषों के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला और अनुसरण करने की अपील की। यहां के अलावा विकास खंड कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एसडीओ विद्युत कार्यालय, बीईओ कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय, कुंदरकी थाने में भी गांधी शास्त्री की जयंती सादगी के साथ मनाई गई। वहीं बैंक शाखाओं में गांधी शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम हुए हैं।
शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। क्षेत्र के ही मदन स्वरूप इंटर कॉलेज हरियाना में प्रधानाचार्य अजय प्रकाश शर्मा और शिक्षकों ने महात्मा गांधी की मूर्ति और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। कॉलेज प्रवक्ता योगेश कुमार दुबे ने छात्र एवं छात्राओं को गांधी जी के बारे में विस्तार से बताया। संचालन श्यामवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक वीरपाल सिंह, सविंदर सिंह, सचिन सिंह, आनंद कुमार, दीपक जैन, इदरीस अहमद, पुष्पेंद्र सिंह, प्रियंका, ज्योति जैन, सुरजीत सिंह आदि रहे। वहीं कंपोजिट विद्यालय काजीपुरा में गांधी शास्त्री की जयंती उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर बनाई गई। इंचार्ज प्रधानाध्यापक चौधरी रामवीर सिंह ने कहा कि देश की आजादी में महात्मा गांधी का बहुत बड़ा योगदान रहा है, उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। पूरे विश्व में आज भी उनका सदमार्ग का अनुसरण किया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का नारा जय जवान जय किसान का नारा दिया था, इन्होंने अपने कुशल नेतृत्व में पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे। कार्यक्रम में शिक्षिका प्रियंका गुप्ता, शेरोज खान, आफरीन खान, ब्रह्मपाल सिंह, निशा सक्सेना, विवेक कुमार, सादमा आदि गुरूजन रहे। इनके अलावा दूसरे कालेजों और परिषदीय स्कूलों में भी गांधी शास्त्री जी की जयंती मनाई गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।