फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: शादी से इनकार पर युवती के सिर में मारी ईंट, आशिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 03 Mar 2024 10:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में युवती के शादी से इनकार करने पर युवक नाराज हो गया। उसने युवती के सिर पर ईंट हमला कर लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवती ने युवक से शादी करने से इनकार किया तो आशिक ने युवती पर ईंट से हमला कर दिया। इस मामले में मझोला पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। मझोला के क्षेत्र नया गांव फाजलपुर निवासी युवक पड़ोस की युवती से प्यार करता है।

विज्ञापन


युवक का प्यार इतना परवान चढ़ा कि वह युवती से शादी करने की जिद करने लगा। युवती ने शादी से इनकार कर दिया। उसने कहा कि अभी भाई की शादी होने के बाद अपनी शादी के बारे में सोचेगी। इसी बात को लेकर युवक को गुस्सा आ गया।

वह युवती को घर से भागने के लिए कह रहा था लेकिन युवती इसके लिए तैयार नहीं थी। गुस्से में आकर आशिक ने युवती पर ईंट से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


घायल युवती का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। इस मामले में युवती की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। घायल युवती की मां ने बताया आरोपी लक्ष्मण शराबी है। ऐसे में वह अपनी बेटी की शादी उसके साथ कैसे कर सकती है।
विज्ञापन


युवती का भी कहना है कि यदि वह उसके साथ चली गई तो घरवालों की काफी बदनामी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें