सोशल मीडिया की दुनिया और असल दुनिया में अंदर है। लड़कों की तुलना में लड़कियां ज्यादा इमोशनल होती हैं। वह जल्दी से किसी के बहकावे में आ जाती हैं। रातभर लड़कियां फोन बात कर रही हैं और परिजन अंजान रहते है। सोशल मीडिया या स्कूल-कॉलेज में लड़के लड़कियों में दोस्ती हो जाती है। परिवार को पता चलता है तो पाबंदियां लगाई जाती है। फिर लड़कियां अपने प्रेमी के साथ चली जाती हैं। परिवार के लोगों ने अपनी लड़कियों से बात करनी चाहिए और उन्हें सोशल मीडिया के खतरे में बारे में जागरूक करना चाहिए।
- डॉ. बबीता गुप्ता, काउंसलर
बीवी ने पकड़ ली ऐसी जिद: थाने में पति शर्म से हो गया पानी-पानी...महिला का हठ देख लोग सन्न; समझाने पर भी न मानी
केस एक: घर से नकदी जेवर लेकर चली गई युवती
मझोला थाना क्षेत्र के मोहल्ले में रहने वाली एक युवती 18 मई को अचानक घर से लापता हो गई। परिवार के लोगों ने घर की तलाशी तो पता चला कि अलमारी से नकदी और जेवर भी गायब हैं। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तब पता चला कि युवती मोहल्ले में रहने वाले एक युवक से बात करती थी। उसी के साथ वह कहीं चली गई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
केस दो: इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती, फिर गायब हो गई किशोरी
मूंढापांडे थाना क्षेत्र से कक्षा 10 में पढ़ने वाली छात्रा की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक से हो गई। सुबह छात्रा घर से स्कूल के जरिए गई लेकिन वापस नहीं आई। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
जांच पड़ताल में पता चला कि छात्रा अपने एक मित्र के साथ गई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। छात्रा को बरामद किया गया और उसके कोर्ट में बयान कराए गए। छात्रा ने अपने बयानों में कहा गया कि वह अपनी मर्जी से गई थी।
जिले से पांच और किशोरियां लापता
जिले से पांच और किशोरियां लापता हो गईं। पहले तो परिजनों ने खुद की इनकी तलाश की लेकिन सफलता न मिलने पर थाने में तहरीर देकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बाद पुलिस ने इन लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव से 17 वर्षीय किशोरी 28 जून की सुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक लापता हो गई। पिता का आरोप है कि गौरव नाम का युवक उसे बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया है। दूसरा मामला नागफनी थाना क्षेत्र का है।
यहां रहने वाली एक महिला ने चांद मोहम्मद के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी 17 वर्षीय बेटी को अगवाकर ले गया है। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया कि मझोला के रसूलपुर निवासी अजय सैनी उसकी बेटी को अगवाकर ले गया है।
कुंदरकी क्षेत्र से भी एक किशोरी लापता हो गई। किशोरी के पिता का आरोप है कि हनी सिंह, प्रेम शंकर, हरि, मुकेश उसकी बेटी के अगवाकर ले गए हैं। ठाकुरद्वारा क्षेत्र से 14 साल की किशोरी लापता हो गई। पिता ने इस मामले में ठाकुरद्वारा के रूपपुर टंडोला निवासी बलवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
तीन से चार लड़कियों के लापता होने के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस टीमें लगाकर इन्हें बरामद किया जा रहा है। अधिकांश लड़कियां बरामद की जा चुकी हैं, जो लड़कियां लापता हैं उनकी तलाश में टीमें लगी हैं। सतपाल अंतिल, एसएसपी