फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: स्मार्ट सिटी के नाम पर चल रहा खेल, अभी 55 फीसदी काम बाकी, नौ महीने से परेशानी झेल रहे कारोबारी

Tue, 05 Dec 2023 02:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद स्मार्ट रोड नेटवर्क के तहत बुध बाजार समेत शहर की 13 किमी सड़कों को ठीक करने का काम किया जा रहा है। अनुबंध निरस्त करने की चेतावनी के बाद अनुबंधित कंपनी ने काम में थोड़ी तेजी दिखाई है। उधर, बिजली से संबंधित अभी 60 फीसदी काम बुधबाजार में ही बाकी है।
विज्ञापन
मुरादाबाद के बुध बाजार का नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में नौ महीने से परेशान बुधबाजार के व्यापारियों और लोगों को अभी राहत नहीं मिलने वाली है। स्मार्ट सिटी का सपना दिखाकर अफसरों ने बड़े-दावे किए थे, जो अभी तक जमीन पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। यह सिस्टम का बेपटरी होना है। चार साल हो गए अभी तक न तो सड़कें स्मार्ट हुईं और न ही बिजली के खंभों को हटाया गया।

विज्ञापन


इसके अलावा ऐसे कई काम हैं जो व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अभी 55 फीसदी काम होना बाकी है। जांच और कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। स्मार्ट रोड नेटवर्क के तहत बुध बाजार की 1.2 किमी सड़क समेत शहर की 13 किमी सड़कों को स्मार्ट बनाने का काम किया जा रहा है।

अनुबंध निरस्त करने की चेतावनी के बाद रिलायंस इलेक्टि्रकल कंपनी ने काम में थोड़ी तेजी लाई है, लेकिन बिजली से संबंधित अभी 60 फीसदी काम बुधबाजार में बाकी है। 80 फीसदी फसाड़ और लाइटिंग का काम शेष है। स्मार्ट सिटी के अफसरों ने इसके लिए 15 दिन के कार्य का चार्ट भी दिया है।
विज्ञापन


पहले चरण में बिजली के खंभे आदि को हटाने का काम किया जाना है। ये पूरे काम 15 जनवरी तक समाप्त करने हैं। ये काम समय पर पूरा होना मुकिश्ल है। नौ महीने पहले बुध बाजार समेत शहर की चयनित सड़कों के किनारे बिजली की अंडरग्राउंड लाइन डालने का काम बिजली विभाग की देखरेख में रिलायंस इलेक्टि्रकल कंपनी ने शुरू किया था।
 
लेकिन काफी धीमी गति से काम होने के कारण स्मार्ट रोड नेटवर्क का अन्य कार्य पिछड़ गए। बुध बाजार के व्यापारी पिछले नौ माह से परेशानी झेल रहे हैं। हालांकि समय-समय पर मंडलायुक्त, नगर आयुक्त काम में तेजी लाने के निर्देश भी देते रहे, लेकिन संबंधित कंपनी के अधिकारी उस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे थे।

यही नहीं चार नवंबर से कंपनी ने काम भी बंद कर दिया था, जिसे गंभीरता से लेते हुए 30 नवंबर को स्मार्ट सिटी के कार्यदायी संस्थाओं व वेंडरों की बैठक में नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए रिलायंस इलेक्टि्रकल कंपनी का अनुबंध निरस्त करने और शेष बचा कार्य किसी अन्य कंपनी से कराने का आदेश अधीक्षण अभियंता बिजली को दिया था।

इसके बाद कंपनी के अधिकारी हरकत में आए। श्रमिकों व कार्य उपयोग के सामान के साइडों पर पहुंचने के बाद रात में काम भी किया जा रहा है। इसके लिए स्मार्ट सिटी की ओर से कंपनी को 15 दिन का प्लान भी दिया गया है। पहले चरण में बुध बाजार समेत छह सड़कों पर लगे 52 बिजली के खंभों को भी हटाया जाना है। इसके लिए दस दिसंबर तक का समय दिया गया है। ये सभी कार्य 15 जनवरी तक खत्म करने का लक्ष्य दिया गया है।

150 मीटर में फसाड़ का काम अंतिम चरण में

अधिकारियों को बुध बाजार में काम का मॉडल दिखाया जा सके, इसके लिए इंपीरियल तिराहा से बुध बाजार जाने वाले रास्ते पर दायी तरफ करीब 150 मीटर क्षेत्र में फसाड़ और रेलिंग के काम को फाइनल टच दिया जा रहा है। रात में फसाड़ रंग बिरंगी रोशनी में नहाया रहे, इसके लिए लाइटिंग की भी व्यवस्था की जा रही है।

बुध बाजार की 1.2 किमी सड़क के साथ शहर की 13 किमी सड़कों को स्मार्ट बनाया जाना है। जुर्माना व अनुबंध निरस्तीकरण की चेतावनी के बाद रिलायंस इलेक्टि्रकल कंपनी के काम में तेजी आई है। दस दिसंबर तक उसे शहर की छह सड़कों से 52 बिजली पोल उतारने का काम करना है। बुध बाजार में एक साइड में करीब 200 मीटर फसाड़ का काम पूरा किया गया है। बाजार के अन्य छिटपुट स्थानों पर भी फसाड़ का काम किया गया है। करीब 55 फीसदी काम बाकी है, जिसे मुश्तैदी के साथ कराया जा रहा है। 15 जनवरी 2024 तक काम समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। - अरुन मिश्रा, नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें