मुरादाबाद होकर चलेंगी तीन समर स्पेशल ट्रेनें
बिहार से दिल्ली, पंजाब व जम्मू के लिए एक-एक समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। तीनों ट्रेनें मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। छपरा से आनंदविहार के लिए (05113-14) 14 मई से 17 जुलाई तक चलेगी। शाहजहांपुर, बरेली व मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
छपरा से हर बुधवार व आनंदविहार से हर बृहस्पतिवार को चलेगी। दूसरी ट्रेन मऊ से अंबाला के बीच (05301-02) 15 मई से 18 जुलाई तक चलेगी। बरेली व मुरादाबाद स्टेशन पर इसका ठहराव होगा। मऊ से हर बृहस्पतिवार व अंबाला से हर शुक्रवार को चलेगी।
तीसरी ट्रेन छपरा से एमसीटीएम ऊधमपुर के बीच (05193-94) 19 मई से 16 जुलाई तक चलेगी। शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर व रुड़की स्टेशन पर ठहरेगी। छपरा से हर सोमवार को और जम्मू से हर बुधवार को चलेगी।