फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का दुस्साहस: इंपीरियल ग्रीन अपार्टमेंट में 25 मिनट में 23 लाख की चोरी, दिनदहाडे़ घटना को दिया अंजाम

Fri, 13 Sep 2024 11:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के इंपीरियल ग्रीन अपार्टमेंट में चोरों ने सेंध लगा दी। दो बैंक अफसरों और एक डाॅक्टर के फ्लैट से चोरों ने 25 लाख का माल उड़ा लिया। दिनदहाड़े हुई घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। दोनों बाइकसवार हेलमेट लगाकर अपार्टमेंट के अंदर दाखिल हुए थे। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में चोरी के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : जागरुक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में बेहद सुरक्षित माने जाने वाले इंपीरियल ग्रीन अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बाइक सवार चोर घुस गए। दो बैंक अफसरों और एक डॉक्टर के फ्लैट से सिर्फ 25 मिनट में नकदी-जेवर समेत करीब 23 लाख रुपये का सामान समेटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ कर रही है। सिविल लाइंस में कांठ रोड स्थित इंपीरियल ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 303 में इंडियन बैंक की गांधी नगर शाखा के मुख्य मैनेजर सतीश दीक्षित रहते हैं।

उनका परिवार लखनऊ में रहता है। सतीश दीक्षित की पत्नी एसबीआई में मैनेजर हैं। उनकी तैनाती लखनऊ में है। इंपीरियल ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 703 में इंडियन बैंक की सिविल लाइंस शाखा के मुख्य प्रबंधक सुदर्शन राणा का परिवार रहता है। सुदर्शन राणा की पत्नी श्वेता भंडारी महाराष्ट्रा बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


सुदर्शन और उसकी पत्नी श्वेता रोज की तरह बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने फ्लैट में ताला लगाकर ड्यूटी चले गए थे। इनके अलावा सतीश दीक्षित भी फ्लैट बंद कर गांधी नगर स्थित शाखा में ड्यूटी पर चले गए थे। दोपहर करीब 12 बजे सतीश दीक्षित की नौकरानी फ्लैट की साफ-सफाई करने पहुंची।

मैनेजर ने नौकरानी को भी एक चॉबी दे रखी है। नौकरानी ने फ्लैट के ताले टूटे और अंदर सामान बिखरा देखा तो तुरंत कॉल कर मैनेजर को जानकारी दी। सतीश दीक्षित तुरंत आ गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फ्लैट से 50 हजार रुपये की नकदी, सोने के जेवर और घड़ियां समेत 6 लाख रुपये रुपये का सामान चोरी हो चुका था।

इसके अलावा फ्लैट नंबर 403 में भी चोरी की गई है। इस फ्लैट में डॉक्टर का परिवार रहता है। डॉक्टर अलीगढ़ में तैनात हैं, लेकिन फिलहाल घर में कोई नहीं था। फ्लैट के ताले टूटे मिले। डाॅक्टर के न आने से चोरी हुए सामान की कीमत पता नहीं चल सकी।

बृहस्पतिवार शाम तक अपार्टमेंट में रहने वाले परिवार और पुलिस यह मान कर चल रही थी कि दो फ्लैटों में ही चोरी हुई है। शाम करीब छह बजे सुदर्शन राणा और उनकी पत्नी ड्यूटी से लौटीं तो पता चला कि चोरों ने उनके फ्लैट में भी सामान साफ कर दिया।

चोर यहां से नकदी जेवर समेत समेत करीब 17 लाखों रुपये का सामान बटोर कर ले गए हैं। घटना की जानकरी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि चोरों की तलाश में पुलिस टीमें लगी है।

बाइक सवार दोनों चोरों ने पहना था हेलमेट, गेट पर नहीं रोके गए

अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चोरी की वारदात की जानकारी मिलने पर सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिससे पता चला कि सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक बाइक तेजी से आई और अपार्टमेंट में बिना रोकटोक के अंदर चली गई।

गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें न तो चेक किया और न ही रोकने की कोशिश की। बाइक सवार दोनों चोरों ने हेलमेट पहन रखे थे और उन्होंने गेट पर बिना रुके ही प्रवेश किया । आमतौर पर एक बाइक पर दो व्यक्ति कम ही हेलमेट पहनते हैं। बावजूद इसके सुरक्षाकर्मी अलर्ट नहीं हुए।

विज्ञापन

पार्श्वनाथ सोसायटी के आठ फ्लैटों में हुई चोरी का अब तक नहीं हुआ खुलासा

मझोला के नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा अपार्टमेंट के आठ फ्लैटों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस वारदात को अंजाम देने वाले भी इसी अंदाज में सोसायटी में घुसे थे। उन्हें भी गेट पर नहीं रोका गया था। यह वारदात दो जून की रात हुई थी। इतना लंबा समय बीतने के बाद पुलिस न तो घटना का खुलासा कर पाई और न ही चोर अब तक पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें