फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: यूपी के टॉप टेन जिलों में सातवें नंबर पर मुरादाबाद

Fri, 01 May 2020 03:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

पीतल नगरी मुरादाबाद आजकल कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश ही नहीं देश में भी सुर्खियों में है। मुरादाबाद में कोरोना के 108 पॉजिटिव केस और सात संक्रमित लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमित टॉप टेन जिलों में मुरादाबाद सातवें नंबर पर है जबकि देश के 15 राज्यों में (प्रत्येक राज्य में) मुरादाबाद जिले से कम कोरोना के पॉजिटिव केस हैं। मुरादाबाद में संक्रमित लोगों के मरने का औसत भी कुल संक्रमित मरीजों की तुलना में 6.48 फीसदी है, जबकि उत्तर प्रदेश में यह औसत मात्र 1.82 फीसदी है।

मुरादाबाद जिले की संभावित आबादी करीब 47 लाख 72 हजार 006 है। बुधवार तक 1818 लोगों के कोरोना सैंपल हुए हैं। इनमें 108 लोग पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिल में 18 हॉटस्पॉट इलाके हैं।
विज्ञापन


इनमें सर्वाधिक संक्रमित मरीज शहरी क्षेत्र के हॉटस्पॉट से हैं। 12 अप्रैल के बाद संक्रमण तेजी से फैला और प्रदेश में सर्वाधिक संक्रमित जिलों में सातवें नंबर पर शामिल हो गया। आबादी की तुलना में सैंपल काफी कम हैं।

सैंपल की संख्या बढ़ने से संक्रमित लोगों की संख्या भी बढ़ने की आशंका है। जिले में संक्रमित सात लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें चार लोग मुरादाबाद और तीन लोग पड़ोसी जिलों से टीएमयू में इलाज कराने आए थे।
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमित टॉप जिले
आगरा 479, कानपुर 207, लखनऊ 205, सहारनपुर 182, गौतमबुद्ध नगर 137, फिरोजाबाद 110 और मुरादाबाद 108
मुरादाबाद में 108 संक्रमित मरीज, इनमें सात लोगों की मौत, जो कि 6.48 फीसदी
प्रदेश में कुल संक्रमित 2134 लोगों में 39 की मौत हुई है जो कि 1.82 फीसदी है
देश में कुल 33610 संक्रमित लोगों में 1075 की मौत हुई है, जो कि 3.24 फीसदी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें