फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद दिखा, पहला रोजा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शनिवार शाम चांद नजर आते ही माहे रमजान का आगाज हो गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने रजमान की एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। मस्जिदों में पहली तरवीह की नमाज अदा की गई। रविवार (तीन अप्रैल) को पहला रोजा होगा।
विज्ञापन

पाक माह रमजान का चांद देखने के लिए मुस्लिम समुदाय के पुरुष महिलाएं शाम होते ही अपनी छतों पर पहुंच गए। शहर इमाम हकीम सैयद मासूम अली आजाद ने चांद के दिखाई देने की पुष्टि की। तमाम लोगों ने भी चांद देखा। इसी के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों में खुशी का माहौल पैदा हो गया। तमाम पुरुष व महिलाएं शहर में फल, खजूर, दूध समेत सहरी और इफ्तार के लिए अनेक खाद्य पदार्थ खरीदने निकल पड़े। इसके चलते शाम को शहर से लेकर गली-मोहल्लों तक की दुकानों पर रौैनक देखने को मिली।
इसी के साथ शहर की सभी मस्जिदों में इशा की नमाज के बाद तरावीह की नमाज पढ़ी गई। शहर इमाम हकीम सैयद मासूम अली आजाद व नायब शहर इमाम सैयद फहद अली ने अपने मोहल्ले मुफ्ती टोला स्थित इमली वाली मस्जिद में तरावीह की नमाज अदा की। यहां हाफिज यहया ने तरावीह की नमाज पढ़ाई। शहर इमाम ने लोगों को रमजान की मुबारकबाद दी है। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से पूरे महीने इबादत करने, मुल्क में अमन चैन व भाईचारे कायम रखने की दुआ करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें