फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भीकनपुर पुल की जांच के लिए शासन से मांगा धन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूंढापांडे स्थित भीकनपुर पुल की जांच के लिए पीडब्ल्यूडी ने शासन से फिर धन मांगा है। आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों से पुल की जांच कराने के लिए अभी तक शासन से धन नहीं मिला है। इसके चलते काम ठप है। वहीं तीन माह से पुल पर प्रशासन ने आवागमन भी बंद कर रखा है।
बाढ़ में मूंढापांडे क्षेत्र के भीकनपुर पुल का संपर्क मार्ग 12 सितंबर को टूट गया। स्थानीय लोगों ने चंदा लगाकर पुल से लकड़ी का संपर्क मार्ग बनाया। ग्राम नाजरपुर से ग्राम गोविंदपुर के संपर्क मार्ग पर ग्राम बीरपुर बरियार उर्फ खरग भीकनपुर के पास पुल बना है। बाढ़ में क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रशासन ने पुल से आवागमन पर रोक लगा दी थी। कुछ दिन बार फिर से इस पुल से लोगों ने आवागमन शुरू दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व ने माैके पर पहुंचकर दोबारा पुल से आवागमन पर रोक लगवा दी थी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने आईआईटी रुड़की की टीम से पुल की जांच कराने का निर्णय लिया था। विशेषज्ञों ने इसके लिए 22 लाख रुपये मांगे थे। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुनील सागर ने शासन से धन उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है लेकिन शासन ने धन उपलब्ध नहीं कराया। इसी कारण पुल का काम अटका पड़ा है।
विज्ञापन

-


वैकल्पिक मार्ग से जाने पर लगाना पड़ता है 30 किमी का चक्कर

भीकनपुर पुल बंद होने के बाद लोगों ने चंदा लगाकर लकड़ी का 52 फीट का रास्ता तैयार किया था। इस रास्ते पर बाइक और स्कूटी का आवागमन हो रहा है लेकिन भारी वाहन नहीं गुजर पा रहे हैं। वैकल्पिक मार्ग से जाने में 30 किमी का चक्कर काटना पड़ता है। जल्द से जल्द पुल शुरू कराना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें