फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: शादी समारोह में दूल्हे की बहन से छेड़खानी, विरोध करने पर मामा को पीट दिया, काट दी हाथ की उंगली

Tue, 30 Nov 2021 02:25 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

रात चढ़त के दौरान कुछ लड़कों ने बरात में आई दूल्हे की मौसेरी बहन से छेड़खानी कर दी। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने दूल्हे के मामा के साथ मारपीट कर दी और उनकी हाथ की उंगली काट दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कानपुर से आई बरात में शामिल युवती से छेड़खानी के विरोध में दूल्हे के मामा को पीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने मामा के गले से सोने की चेन और करीब एक लाख रुपये भी लूट लिए। एक हमलावर ने दूल्हे के मामा की उंगलियां चबा दीं।

विज्ञापन


कानपुर के न्यू आजाद नगर कल्याण पुर निवासी पीएसी कर्मी के बेटे की बरात सोमवार रात मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र आदर्श कॉलोनी में आई थी। बताया जा रहा है कि बरात चढ़त के दौरान कुछ लड़कों ने बरात में आई दूल्हे की मौसेरी बहन से छेड़खानी कर दी। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने दूल्हे के मामा के साथ मारपीट कर दी और उनकी हाथ की उंगली काट दी। 

आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने मामा के गले से सोने की चेन और एक लाख रुपये भी लूट लिए। इस घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर मौके से फरार हो गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।  घटना में घायल हुए दूल्हा के मामा का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें