सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल
बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और जांच पड़ताल में जुट गई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़खानी करने वाले किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
पिटाई करने वालों पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने वालों पर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। किशोर पर एक छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि वह लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था, लेकिन इस मामले में थाने या चौकी में पहले कोई शिकायत तक दर्ज नहीं की गई थी।
अब वीडियो वायरल हुआ तो किशोर के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया गया है। किशोर और उसके पिता की बेरहमी से पिटाई करने वालों पर अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।