फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammad Kaif: कैफ ने महेंद्र सिंह धोनी की सफलता के पीछे की अहम वजह बताई? युवा खिलाड़ियों को दी यह नसीहत

Wed, 15 Jan 2025 09:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में एक कार्यक्रम में मोहम्मद कैफ बोले, मैंने टेनिस बाल क्रिकेट खूब खेली। जिस तरह का ट्रायल आज हो रहा है, उस तरह मैंने भी ट्रायल दिए। मैं गारंटी से बोल सकता हूं, ये ऐसा गेम है जो, दिखता तो बहुत आसान है, लेकिन असल मायने में है नहीं।
विज्ञापन
मोहम्मद कैफ और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर व एलएलसी टेन-10 क्रिकेट लीग के फिटनेस मेंटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि युवाओं को प्रतिभा दिखाने लिए यह बहुत बड़ा प्लेटफार्म है। जो हमारी बुनियाद है ना वह टेनिस बाल है। मैंने भी टेनिस बाल क्रिकेट खूब खेली। युवाओं को अपना शत प्रतिशत देते हुए आगे बढ़ना है। सभी खिलाड़ियों को मेरी ओर से शुभकामनाएं। मोहम्मद कैफ बुधवार को वैंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी में आयोजित लीग के ट्रायल के दौरान कहीं। 

विज्ञापन

दोपहर के समय 12:30 बजे मोहम्मद कैफ वैंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैं भी इलाहाबाद से हूं। मैंने टेनिस बाल क्रिकेट खूब खेली। जिस तरह का ट्रायल आज हो रहा है, उस तरह मैंने भी ट्रायल दिए। मैं गारंटी से बोल सकता हूं, ये ऐसा गेम है जो, दिखता तो बहुत आसान है, लेकिन असल मायने में है नहीं। इसके लिए आपको स्किल होना चाहिए।

इसके लिए अच्छी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी करनी होती है। ट्रायल के दौरान घबराहट होती है, वजह इतनी भीड़ में जो आना होता। पहले इतने कैमरे नहीं होते थे, अब तो बहुत कैमरे हैं। कैमरों के बीच बल्लेबाजी व गेंदबाजी करनी होती है। जिससे अलग दबाव होता है। आज जो प्लेयर यहां ट्रायल देने आए हैं, सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सभी अपना शत प्रतिशत दें। 
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी ने टेनिस बाल से ही की शुरुआत 
मोहम्मद कैफ ने कहा कि आज महेंद्र सिंह धोनी साहब क्रिकेट में बहुत बड़ा नाम है, लेकिन वह भी पहले झारखंड से टेनिस बाल क्रिकेट खेलते थे। उसके बाद ही बाहर निकले। उन्होंने उसके बाद वह इंडिया और चेन्नई सुपर किंग के लिए खेले। उन्होंने कई ट्राफी जिताईं। टेनिस बाल में महेंद्र सिंह धोनी से बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें