फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिना तारीख व समय के जारी कर दिए प्रवेशपत्र, परेशान विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के प्रवेशपत्र पर उनके विषय का समय व तारीख ही दर्ज नहीं है। इसकी वजह से विद्यार्थी परेशान हैं। परीक्षा प्रभारियों का कहना है कि प्रवेशपत्र में सुधार करवाने के लिए विश्वविद्यालय को पत्र लिखा गया है। वहीं परीक्षा के बाद बुकलेट जमा करा ली गई।
विज्ञापन


एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाएं आठ मई से 27 जून तक प्रस्तावित हैं। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होंगी। पहली पाली सुबह सात से नौ बजे, दूसरी पाली 11 से दोपहर एक बजे और तीसरी पाली दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक है। द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा खुशी और बबीता ने बताया कि उनके प्रवेशपत्र पर इंग्लिश लिटरेचर में इंग्लिश पोएट्री पेपर की तारीख और समय दर्ज नहीं है। ऐसे में परीक्षा छूटने का डर है।

छात्र संकल्प अग्रवाल ने बताया कि वह द्वितीय सेमेस्टर के छात्र हैं। उसके रक्षा अध्ययन विषय के प्रवेश पत्र में मिलिट्री हिस्ट्री ऑफ इंडिया पेपर की तारीख ही दर्ज नहीं है। चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा प्रज्ञा ने बताया कि भूगोल के प्रवेशपत्र में हृयूमन जियोग्राफी पेपर ही दर्ज नहीं है।
विज्ञापन


सवालों का मिलान नहीं कर पाएंगे विद्यार्थी

दो घंटे की परीक्षा ओएमआर शीट पर आधारित है। परीक्षा के समय विद्यार्थियों को बुकलेट और आंसर की दी जाती है, लेकिन परीक्षा के बाद विद्यार्थियों से बुकलेट वापस ले ली जाती है। उन्हें ओएमआर की आसंर शीट की कार्बन कॉपी ही दी जा रही है। ऐसे में विद्यार्थियों ने सवाल सही हल किए हैं या नहीं और परीक्षा में क्या सवाल आए थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाएगी। विद्यार्थियों का आरोप है कि को-कॅरिकुलम के परीक्षा परिणाम में भी बुकलेट नहीं होने की वजह से सही सवालों की जानकारी नहीं मिल पाई थी, जबकि परिणाम में बड़ी गड़बड़ी थी। स्थिति यह रही कि बाद में विश्वविद्यालय को अपने स्तर से विद्यार्थियों को दस अतिरिक्त नंबर देने पड़े थे।



- करीब 50 विद्यार्थियों ने प्रवेशपत्र में गड़बड़ी होने की शिकायत की है। इसके अलावा बुकलेट नहीं मिलने की वजह से भी विद्यार्थी परेशान हैं। विश्वविद्यालय को मामले से अवगत करा दिया गया है। -प्रो. जेके पाठक, परीक्षा प्रभारी, हिंदू कॉलेज
- विश्वविद्यालय सिर्फ उसी बुकलेट को वापस मंगवाता है, जिसका इस्तेमाल विद्यार्थी परीक्षा में करते हैं। जो छात्र अनुपस्थित रहते हैं, उनकी बुकलेट कॉलेज में रहती है। ऐसे में विश्वविद्यालय का यह नियम व्यवहारपूर्ण नहीं है।- प्रो. एके सिंह, परीक्षा प्रभारी, केजीके कॉलेज
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें