फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझोला में युवती से मोबाइल छीना, कार सवार ने पीछा तो बाइक दौड़ भाग गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला में युवती से मोबाइल छीना, बाइक छोड़कर भागे बदमाश
विज्ञापन

क्रासर
दिल्ली रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हुई घटना, पुलिस ने बाइक कब्जे में ली
निजी अस्पताल में नौकरी करती है युवती, घटना के समय ड्यूटी से घर लौट रही थी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड पर शुक्रवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार बदमाशों ने युवती से मोबाइल छीन लिया। इस दौरान यहां एक कार आ गई। चालक ने बदमाशों को पकड़ने के मकसद से उनकी बाइक के पीछे कार दौड़ा दी। इसी बीच बदमाशों की बाइक फिसल कर गिर गई, तभी बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के नया गांव निवासी खुशबू दिल्ली रोड पर स्थित धर्म कांटे के पास एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह ड्यूटी करने के बाद ऑटो से घर लौट रही थी। दिल्ली रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ऑटो चालक ने सवारियां बैठाने के लिए ऑटो रोक लिया था। इसी दौरान युवती भी ऑटो से उतरकर मोबाइल पर बात करने लगी। युवती कुछ समझ पाती। इससे पहले ही एक बाइक आकर उसके पास धीमी हुई। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने खुशबू के हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बदमाश पेट्रोल पंप के सामने बुद्धि विहार सेक्टर चार की ओर भागने लगे। यह देखकर कार चालक ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि बुद्धि विहार सेक्टर चार में बदमाशों की बाइक फिसल कर गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक छोड़ कर मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है। एएसपी सागर जैन ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। आसपड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। बाइक नंबर की मदद से भी बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें