फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जनवरी में तेजी से फैले कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। जिले में लगातार तीसरे दिन कोरोना का स्कोर जीरो रहा। शुक्रवार को लैब से आई रिपोर्ट में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। कोरोना के इस शून्य को बरकरार रखने की जरूरत है, ताकि संक्रमण की चेन टूट सके।
विज्ञापन

पिछले साल अप्रैल और मई में कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा दी थी। अस्पताल से लेकर श्मशान और कब्रिस्तान तक हाहाकार मचा रहा। हालांकि जिस तेजी से संक्रमण की दर बढ़ी, उसी तेजी के साथ संक्रमण की रफ्तार घट भी गई। 61 दिन बाद 23 दिसंबर 2021 को जिले में दो पॉजिटिव केस मिले। इसके बाद पांच दिनों तक कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। 28 दिसंबर 2021 से जिले में संक्रमण की नई चेन बनने शुरू हो गई। हर दिन पॉजिटिव केस मिले। बीस फरवरी को संक्रमण चेन टूटी। 54 दिन बाद जिले में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। हालांकि चौबीस घंटे बाद ही आठ संक्रमित मरीज मिले। पिछले तीन दिनों से कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला है। बुधवार और बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी कोरोना का स्कोर शून्य रहा। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि पिछले तीन दिनों से जिले में कोई नया केस नहीं मिला। अगर संक्रमण की नई चेन नहीं बनती है तो जल्द ही जिले में एक्टिव केस भी जीरो हो जाएंगे। फिलहाल जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 16 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें