फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक प्रकरण : रामू की हालत में सुधार, समझौते का चल रहा प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा रामू का उपचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। बिजनौर जिले की बढ़ापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुशांत सिंह के रतूपुरा स्थित घर में पिटाई से घायल रामू कश्यप की हालत में एक सप्ताह बाद थोड़ा सुधार हुआ है। उधर, इस पूरे मामले में कुछ लोग समझौते का प्रयास करने में जुटे हैं हालांकि रामू का परिवार समझौता को कतई तैयार नहीं है। उनका कहना है कि रामू का उपचार कराने के बाद वह फिर से थाने में जाकर इस मामले में कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन

डिलारी शांति कुंज निवासी ओमवती ने ठाकुरद्वारा थाने में नौ अक्तूबर को दी तहरीर में बताया था कि सात अक्तूबर को उसके बेटे रामू कश्यप को विधायक सुशांत सिंह के सहायक अर्जुन कुमार अपने साथ ले गया था। इसके बाद विधायक के रतूपुरा स्थित आवास में रामू और उसके मोहल्ले के ही अतुल और लवीश के साथ मारपीट की गई थी। जिससे उसके बेटे रामू की हालत बिगड़ गई थी। रामू कश्यप का काशीपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार की रात रामू की हालत फिर से बिगड़ गई थी। अचानक उसका पेट फूलने लगा था। मंगलवार को रामू को दिल्ली के मैक्स में भर्ती कराया था जहां उसकी हालत में बुधवार को थोड़ा सुधार हुआ है। इस मामले में कुछ लोग समझौता कराने में जुटे हैं उन्होंने काशीपुर स्थित अस्पताल में परिवार से बात की थी अब गांव में जाकर परिवार से संपर्क करने में जुटे हैं। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह का कहना है कि रामू की हालत में पहले से सुधार है। परिवार के लोग अस्पताल से आने के बाद कार्रवाई कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें