फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: कटघर में बदमाशों ने बीकॉम के छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 24 Jan 2022 12:32 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद।

सार

मनोकामना मंदिर वाली गली निवासी राहुल( 24) बीकॉम का छात्र है। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघर थाना क्षेत्र में रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने बीकॉम के छात्र को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कटघर थाना क्षेत्र के बरवालन मनोकामना मंदिर वाली गली निवासी राहुल( 24) बीकॉम का छात्र है। राहुल ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे वह ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान मुस्लिम डिग्री कॉलेज के पास बाइक सवार बदमाश आ गए और तमंचा दिखाकर उसे रोकने की कोशिश की।

छात्र ने बताया कि जब उसने बदमाशों से बचकर भागने की कोशिश की तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग कर दी। गोली पैर में लगी। जिससे वह घायल होकर मौके पर ही गिर गया। इसी बीच एक अन्य वाहन आता देख बदमाश बाइक दौड़ा कर भाग गए।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और छात्र को जिला अस्पताल भेजा। इसके बाद परिजन भी आ गए। कटघर सीओ आशुतोष तिवारी और कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने मौके का मुआयना किया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें