मैनाठेर। बुधवार की रात मैनाठेर कोतवाली मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम नरौदा में बदमाशों ने पर चार घरों पर धावा बोला। एक मकान की खिड़की तोड़कर बदमाश घर में दाखिल हुए थे। बदमाशों ने चारों घरों से सोने चांदी के आभूषण, नकदी समेत कीमती माल समेत कर ले गए।
नरौदा निवासी सुभाष ठाकुर ने बताया कि बुधवार की रात गर्मी के चलते वह अपने परिवार के साथ मकान की छत पर सोया हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे उठने पर चोरी होने का पता चल सका। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने उसके घर से सोना चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर फरार हो गए। वहीं गांव के साजिद हुसैन, अमरपाल और विकास के घरों से भी अज्ञात चोरों द्वारा सोने चांदी के आभूषण चोरी, नकदी समेत कीती माल चोरी कर लिए गए जिसकी लाखों में बताए। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक किरन पाल फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
अमरपाल ने बताया कि लगभग सोना चांदी और नगदी समेत छह लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित साजिद हुसैन ने बताया कि एक महीने पहले बेटे की शादी हुई थी, घर से सोना चांदी के आभूषण नगदी समेत 15 लाख की चोरी हुई है। सुभाष राघव के घर में खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश सोने चांदी के आभूषण और 85 हजार की नकदी समेत लाखों का माल चोरी कर ले गए। पीड़ितों का कहना है कि लगभग 30 लाख की एक ही रात में गांव से चोरी हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।