कांठ। अगवानपुर-पाकबड़ा बाईपास स्थित स्कूल के सामने सड़क पर गलत तरीके से खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मुरादाबाद के निजी अस्पताल भर्ती कराया। इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
कांठ तहसील के पाकबड़ा थाने अंतर्गत गांव मोहम्मदपुर ध्यान सिंह का अनुज छजलैट के दयानाथपुर निवासी अपने दोस्त दीपक के साथ बाइक से पाकबड़ा की ओर जा रहा था। तभी अगवानपुर-पाकबड़ा बाईपास पर स्कूल के सामने सड़क पर गलत तरीके से खड़े ट्रक उनकी बाइक पीछे से टकरा गई। जिससे दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद चालक ट्रक को छोड़ कर भाग गया। घायल अनुज के पिता चरन सिंह ने कार्रवाई के लिए पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि चालक ने बिना पार्किंग लाइट और इंडिकेटर ऑन किए गलत तरीके से ट्रक को रोड पर खड़ा किया हुआ था, जिसकी वजह से हादसा हुआ। संवाद