फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर टहल रही नाबालिग के साथ छेड़खानी , रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। घर के बाहर टहल रही नाबालिग से एक शोहदे ने छेड़खानी कर दी। किशोरी ने विरोध किया तो शोहदे ने उसे पीट दिया। पीड़ित किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शोहदे के खिलाफ केस दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी सोमवार दोपहर घर के बाहर टहल रही थी। किशोरी को अकेला देख गांव का ही एक युवक आया और उसके सामने खड़े होकर अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी घर जाने को हुई तो शोहदे ने छेड़खानी शुरू कर दी। पीड़िता ने विरोध किया तो शोहदे ने उसे पीट दिया। शोर शराबा सुनकर घर व आसपास के लोग दौड़े कर आ गये, उन्हें देख शोहदा फरार हो गया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विवेक के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थान प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि आरोपी को पकड़कर जल्द जेल भेजा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें