फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के विरोध में नाबालिग छात्रा को बेरहमी से पीटा,

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी से नाबालिग छात्रा को बेरहमी से पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। छात्रा के बेहोश होने पर आरोपी स्कूटी लेकर मौके से भाग गया। पीड़ित छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यह शर्मनाक घटना मझोला थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे की है। इस मोहल्ले में रेलवे कर्मी का परिवार रहता है। रेल कर्मी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह ड्यूटी पर गए थे। सुबह करीब दस बजे उनकी पत्नी ने तेरह वर्षीय बेटी को मेडिकल स्टोर से दवा लेने भेजा था। उनका आरोप है कि मेडिकल स्टोर पर पहले से ही मोहल्ले का अंकुश उर्फ छोटू युवक खड़ा था। उसने घर तक छोड़ने की बात कहते हुए छात्रा को अपनी स्कूटी पर बैठा लिया था। आरोप है कि आरोपी घर जाने वाले रास्ते की बजाय दूसरे रास्ते पर जाने लगा। नाबालिग छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने स्कूटी एक सुनसान गली में मोड़ दी। यहां आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। उसे बेरहमी से पीटा गया। छात्रा के बेहोश होने पर आरोपी मौके से भाग गया था। लोगों ने छात्रा को बेहोशी की हालत में गली में पड़ा देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन मौके पर आ गए और किशोरी को उठाकर अस्पताल ले गए और भर्ती करा दी। होश में आने पर छात्रा ने आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद घटनास्थल के पास स्थित एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। इसमें आरोपी युवक छात्रा को बेरहमी से पीटता दिख रहा है। मझोला थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लॉक डाउन की वजह से नहीं थी भीड़
लॉक डाउन होने की वजह से मोहल्ले में रास्ते सुनसान थे। गली में काफी देर तक कोई नहीं आया। आरोपी ने इसकी का फायदा उठाकर वारदात की।
वीडियो वायरल होने पर दर्ज किया केस
पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि उन्होंने घटना वाले दिन ही थाने में तहरीर दे दी थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें