फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने तीन परीक्षा केंद्रों का दौरा किया

Wed, 25 Feb 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी के रामरतन इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा का जायजा लेतीं प्रदेश की माध्यमिक ​शिक्षा राज्यमं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने मंगलवार दोपहर बाद यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र वाले तीन इंटर कॉलेजों का दौरा कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने तीनों केंद्रों पर परीक्षा की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री सबसे पहले नगर के स्टेशन रोड स्थित शंकर सहाय हर सहाय कन्या इंटर कॉलेज पहुंचीं। केंद्र व्यवस्थापक को साथ लेकर परीक्षा कक्षों में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं और सीसीटीवी कैमरों के संचालन का जायजा लिया। यहां कॉलेज प्रधानाचार्या और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे। इंटर अर्थशास्त्र के पंजीकृत सभी 15 परीक्षार्थी मौजूद थे। नगर के रामरतन इंटर कॉलेज में दौरा कर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री ने व्यवस्थाएं देखीं। यहां 18 में 16 परीक्षार्थी मौजूद थे। इस कॉलेज में भी केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद मिले।
बाद में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री ने नगर में शाहबाद रोड स्थित डाॅ.देवेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचकर बोर्ड परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां 26 पंजीकृत परीक्षार्थियों में सभी मौजूद मिले। कॉलेज प्रधानाचार्य शीतल प्रताप सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री को बोर्ड परीक्षा की सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त मिलीं। उन्होंने कक्ष निरीक्षकों के कार्य को सराहा। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय और तहसीलदार बिलारी अंकित गिरि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में पुन: पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री मंगलवार दोपहर बाद बिलारी नगर के शंकर सहाय हर सहाय कन्या इंटर कॉलेज में पत्रकारों से वार्ता कर रहीं थीं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विपक्ष का कोई बजूद नहीं है। विपक्ष जनहित के मुद्दे उठाने की बजाए केवल आलोचना और शोर शराबा करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था पर विशेष ध्यान है। वह पुन: पूर्ण बहुमत से आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।
एक प्रश्न के उत्तर में प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्रों पर 53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थी बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और परीक्षा तनाव मुक्त होकर परीक्षा देर रहे हैं। 15 दिन में बोर्ड परीक्षा संपन्न हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने आज केंद्रों पर जो व्यवस्था देखी वह सब दुरुस्त मिली है। उनके द्वारा कल बुधवार को बदायूं जिले में बोर्ड परीक्षा केंद्रों का दौरा किया जाएगा।

बिलारी के रामरतन इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा का जायजा लेतीं प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमं- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें