मुरादाबाद। लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद मंगलवार को मुरादाबाद आएंगे। मुरादाबाद तहसील क्षेत्र के गांव हरदासपुर में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद जिले में साढ़े तीन घंटे रहेंगे। वह सुबह 11:30 बजे शाहजहांपुर से सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां से वह हरदासपुर गांव जाएंगे। जहां अमृत महोत्सव 2022 के अवसर पर आयोजित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस लौटेंगे। उनकी निरीक्षण करने की भी योजना है। तीन बजे वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।