फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग पकड़ी नाबालिग छात्रा, नशे की हालत में थाने पहुंची किशोरी की मां

Sun, 06 Dec 2015 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को संस्कार मां-बाप से ही मिलते हैं। ये ही बचपन से बच्चों को अच्छे बुरे की पहचान कराते हैं। अगर मां-बाप ही नशे के आदी हो जाएं तो उनकी औलाद किन रास्तों को चुन लेती हैं। इसका जीता जागता उदाहरण शनिवार को सिविल लाइंस थाने में देखने को मिला। बारह साल की छोटी सी उम्र की छात्रा अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई।
विज्ञापन




प्रेमी संग जाने की उसकी जिद को देखकर थाने में मौजूद लोग सन्न रहे गए। पुलिस और लोगों की हैरानी उस वक्त और बढ़ गई, जब नशे में चूर छात्रा की मां थाने पहुंची। पुलिस ने दोनों के भविष्य को देखते हुए छोड़ दिया। सिविल लाइंस के नया गांव में एक सरकारी कर्मचारी की बेटी निजी स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है।



छात्रा के घर के ही पास ही वेव मॉल में नौकरी करने वाला किशोर रहता है। किशेार का छात्रा के घर आना जाना है। छात्रा और किशोर के बीच प्रेम संबंध हो गए। परिवार के लोगों को पता चला कि उनकी बेटी छुट्टी के बाद घर लौटते समय किसी के साथ बाइक से आती है। शनिवार को पड़ोस में रहने वाला एक युवक ट्यूबवेल कालोनी में पहुंच गया।
विज्ञापन




उसने यहां दोनों को साथ देख लिया। खबर मिलने पर छात्रा के पिता भी आ गए। दोनों की पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में घंटों छात्रा ने ड्रामा किया। प्रेमी के साथ जाने पर अड़ गई। इसके बाद पुलिस ने बिना कार्रवाई के ही दोनों को छोड़ दिया। इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि दोनों नाबालिग हैं। परिवार के लोगों से लिखित में लिया है कि उनका बेटा आगे ऐसी हरकतें नहीं करेगा। भविष्य को देखते हुए छोड़ दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें