फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू जा रही फौजियों से भरी ट्रेन पलटने से बाल-बाल बची, हो सकता था बड़ा हादसा

Mon, 05 Aug 2019 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
टूटी हुई पटरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

जम्मू जा रही फौजियों से भरी ट्रेन रामपुर में पलटने से बाल-बाल बच गई। पश्चिम बंगाल से जम्मू जा रही मिलिट्री स्पेशल ट्रेन मिलक के पास टूटी पटरी से गुजार दी गई। शुक्र रहा कि जोर का झटका लगने के बाद चालक ने ब्रेक लगाकर रेलगाड़ी की गति को कम कर दिया और कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर टीम मौके पर पहुंची। अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद कराकर टूटे ट्रैक की मरम्मत की कई। इस दौरान इस मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। 

विज्ञापन


गुरुवार सुबह मुरादाबाद रेल मंडल के मिलक और नगरिया सादात (रामपुर) के बीच डाउन लाइन पर मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस हादसे की जांच रिपोर्ट अभी आई भी नहीं है कि रविवार सुबह फिर इस सेक्शन में बड़ा हादसा बच गया। जम्मू जा रही मिलिट्री स्पेशल ट्रेन मिलक और दुगनपुर पलटने से यहां बाल-बाल बच गई। सुबह छह बजकर दस मिनट पर यहां से गुजर रही इस ट्रेन को जोर का झटका लगा। इस पर चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रेन की रफ्तार कम कर दी।

साथ ही तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। रेल अफसरों के निर्देश पर ट्रेनों का संचालन तत्काल बंद करा दिया गया। तुरंत धमौरा सेक्शन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर और इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंच गई। चेक करने पर ट्रैक चटका मिला।  ट्रैक पर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान दानापुर से आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस(13257) तीस मिनट , डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15903) तीस मिनट , जनसेवा एक्सप्रेस (14617) 40 मिनट और एक मालगाड़ी 25 मिनट तक बीच रास्ते में ही रोक दी गईं। ट्रैक ठीक करने के बाद इन अफसरों ने ट्रैक का निरीक्षण किया। सब कुछ ठीक पाए जाने के बाद ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी गई।

मिलक- दुगनपुर के बीच मिलिट्री स्पेशल ट्रेन को जोर का झटका लगा था। सूचना मिलते ही तत्काल टीम मौके पर भेजकर ट्रैक की मरम्मत करा दी गई- अश्वनी कुमार एडीआरएम मुरादाबाद मंडल

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें