फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एमएच वारियर्स व अभिनंदन ने जीत से किया आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आईपीएल की तर्ज पर शहर में सीपीएल (कलक्ट्रेट प्रीमियर लीग) का आगाज शुक्रवार को हो गया। मुख्य अतिथि डीएम मानवेंद्र सिंह ने शॉट खेलकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट की शुरुआत की। पहले दिन रेलवे स्टेडियम में दो मैच खेले गए।
विज्ञापन

पहले मैच में टीम अभिनंदन ने एएच ब्लास्टर्स को हराया। दूसरे मैच में एमएच वारियर्स ने शंभू ट्रेडर्स को 70 रन से मात दी। सटीक निर्णय के लिए थर्ड अंपायर भी रहे। मैच का लाइव प्रसारण शानदार कमेंट्री के साथ यूट्यूब पर किया गया। पहले मैच में टीम अभिनंदन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। इसमें अक्षु बाजवा ने 24 गेंदों में तीन चौके व तीन छक्के जड़कर 49 रन बनाए। रजत शर्मा ने 17 गेंदों में 37 रन बनाए। गेंदबाजी में एएच ब्लास्टर्स की ओर से उमैर अहमद ने तीन व साकिब ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एएच ब्लास्टर्स 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी। इस तरह यह मुकाबला टीम अभिनंदन ने 53 रन से जीत लिया। एएच ब्लास्टर्स के लिए आकिब अंसारी ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। टीम अभिनंदन के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद खिजार ने तीन, शरीफ व अक्षु बाजवा ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में एमएच वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। विवेक ने 60 गेंदों में 13 चौके व तीन छक्के लगाकर 121 रन ठोके। काशिफ रजा ने 31 रन का सहयोग किया। शंभू ट्रेडर्स की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद नबील ने तीन, दीपक चौधरी ने दो विकेट लिए। जवाब में शंभू ट्रेडर्स 18.2 ओवर में 144 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नईम अहमद ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। गेंदबाजी में एमएच वारियर्स की ओर से कप्तान कार्तिक सिद्धू ने चार विकेट झटके। कृष्णा यादव ने दो विकेट लिए। मैच के दौरान रेलवे के सीनियर डीएफएम अमित शर्मा, सीनियर डीओएम (जी) चेतन तनेजा, यूपीसीए के निदेशक व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता, वरिष्ठ खिलाडी़ प्रदीप टंडन, कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, अजीत सिंह, कलीम आदि मौजूद रहे। यह टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों में एसोसिएसन के अध्यक्ष गोपी कृष्ण, जोनल सचिव नावेद सिद्दीकी, सुशील त्रिपाठी, अरविंद वर्मा, अभिषेक सिंह व एयरटेल के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें