फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन में मेधावियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में भजन संध्या और मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मेधावियों की प्रतिभा को हौसला अफजाई की गई।
विज्ञापन

कोसी मंदिर मार्ग स्थित उत्सव पैलेस में हुए कार्यक्रम में मशहूर मन्नू एंड पार्टी ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान गीत भजन वृंदावन धाम, श्रीराम के नगर तुम जाना... जैसे भजन लय एवं ताल में प्रस्तुत किए गए। भजनों की धुन पर इस दौरान लोग खूब झूमे।
इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं के अभिनंदन समारोह में जिले में सीबीएसई और यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में टाॅप-10 में जगह बनाने वाले 50 छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने प्रमाणपत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सीबीएसई में हाईस्कूल की दयावती मोदी एकेडमी की छात्रा जसमीन कौर को 99.20 प्रतिशत अंक, इंटर सीबीएसई आरएएन पब्लिक स्कूल बिलासपुर के कार्तिक अग्रवाल को 98.60 अकं और यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की श्री हरि इंटर कॉलेज की छात्रा कशिश गुप्ता को 90.80 प्रतिशत और इंटर में प्रिंस कश्यप को 81.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर विशेष रूप से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. आलोक सिंघल, गुंजन अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, डीजीसी सिविल डाॅ. प्रखर अग्रवाल, सीए शिवांग अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, एसके गुप्ता को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंत्री गिरीश बंसल ने कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं। आपको मुखर एवं निडर होकर समाज के समक्ष अपनी बात को रखना चाहिए।
भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता ने छात्रों को राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखते हुए देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। समाज में चल रही बुराइयों को समाप्त करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन कुमार जैन व संचालन कार्यकारी अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने किया। इस मौके पर विवेक गुप्ता, मुकुल अग्रवाल, मोहित अग्रवाल के साथ ही अध्यक्ष हरीश अग्रवाल, महासचिव वेदप्रकाश वर्मा, शरद गुप्ता, राजीव अग्रवाल, रवींद्र गुप्ता, अभय कुमार आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें