फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुकानों को बचाने के लिए व्यापारी लामबंद, जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दुकानों को तोड़ने के नोटिस के बाद से आक्रोशित व्यापारी चौथे दिन भी धरने पर बैठे रहे। व्यापारियों ने उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। वहीं विधायक आकाश सक्सेना हनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार को ज्ञापन देकर मांग कि है कि वह उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराएं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि यदि हमारी दुकानें तोड़ी जाती हैं तो हम आत्महत्या को मजबूर होंगे। वहीं कुछ दुकानदारों ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। बता दें की 6 दिन पूर्व नगर के नेशनल हवाई पर स्थित 40 दुकानों को तोड़ने का पीडब्ल्यूडी द्वारा नोटिस दिया गया था। इसके बाद नगर के बिलासपुर रोड स्थित 32 दुकानों को नगर पालिका परिषद के द्वारा नोटिस दिया गया, जिसमें उन्हें सात दिन का समय दिया गया।
नोटिस मिलने के बाद सभी दुकानदार अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। सोमवार को धरने के चौथे दिन पीड़ित दुकानदारों की महिलाएं और बच्चे भी आकर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। धरने पर बैठे व्यापारी एवं पीड़ित दुकानदारों को समझाने या उनसे वार्ता करने के लिए कोई भी उच्च अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि उनको 50 साल पहले दुकानें आवंटित की गई थीं। वह नियमित किराया भी देते हैं। कुछ दुकानदार उच्च न्यायालय की शरण में गए हुए हैं।
दुकानदारों ने बताया कि विधायक आकाश सक्सेना ने अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराने की बात कही है। सोमवार को धरना प्रदर्शन पर बैठे व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष डॉ. डीके अग्रवाल ने बताया कि जब तक हमें कोई संतुष्ट आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक हमारा धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें