फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संस्कारशाला में मेधावियों का सम्मान, नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुमारतनय वैश्य सभा मुरादाबाद की ओर से रविवार को चंद्रनगर स्थित लाल कोठी में संस्कारशाला-4.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अर्पित गुप्ता, ओजस गुप्ता, श्रीया गुप्ता, इशिता गुप्ता, अंशिका गुप्ता, ज्ञान्श गुप्ता, अथर्व गुप्ता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बच्चों को संस्कार, अनुशासन और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि डॉ. विशेष गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति की पहचान संयुक्त परिवारों से होती है। बच्चों के साथ संवाद बनाए रखना जरूरी है और उन्हें सामाजिक, पारिवारिक व आर्थिक संस्कार देना समय की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि सीए अभिनव अग्रवाल ने कहा कि अभिभावकों और बच्चों दोनों को जीवन में अनुशासन अपनाने की जरूरत है। डॉ. आराधना गुप्ता ने बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाकर धार्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। सभा के अध्यक्ष पराग गुप्ता ने कहा कि इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजहंस गुप्ता और सह संयोजक केतन गुप्ता व हर्षित गुप्ता रहे।
00
नई कार्यकारिणी का गठन कर दिलाई शपथ
-संस्कारशाला-4.0 कार्यक्रम के दौरान कुमारतनय वैश्य राष्ट्रीय युवा संगठन की ओर से मुरादाबाद इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अनमोल गुप्ता को अध्यक्ष और मनीष गुप्ता को महामंत्री बनाया गया। इसके साथ ही सौम्या गुप्ता को कोषाध्यक्ष, केतन गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष, एडवोकेट आन्या गुप्ता को ऑडिटर, गौरव गुप्ता एवं देवांग गुप्ता को उपाध्यक्ष, अविनाश गुप्ता, राघव गुप्ता, एवं करण गुप्ता को संयुक्त सचिव, हर्षित गुप्ता, निमित गुप्ता, प्रियम गुप्ता, आनंद गुप्ता एवं अंशिका गुप्ता को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें