फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आयुष अस्पताल की भूमि की सुरक्षा के लिए दिया ज्ञापन

Tue, 06 Oct 2026 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में शुमाली कब्रिस्तान के निकट आयुष अस्पताल के निर्माण और उसकी भूमि संरक्षित रखे जाने की मांग को लेकर नागरिक परिषद ने ज्ञापन दिया। सोमवार दोपहर नागरिक परिषद बिलारी के अनेक पदाधिकारी तहसील पहुंचकर एसडीएम से मिले और जिलाधिकारी को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि नगर में गाटा संख्या 957 के रकबे में आयुष चिकित्सालय भवन बनाया जाना प्रस्तावित है। इस आशय का प्रस्ताव बनाकर आयुष विभाग लखनऊ को भेजा जा चुका है। आयुष अस्पताल की भूमि सुरक्षित रखने के लिए नगरपालिका ने अभी तक चाहरदीवारी भी नहीं बनाई है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि आयुष अस्पताल के लिए दी गई भूमि को पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाए। ज्ञापन देने वालों में नागरिक परिषद के संयोजक डॉ. जितेंद्र दक्ष, शकील अहमद साबरी, राकेश जैन, चौधरी हुकुम सिंह, फैसल रजा, तिलकराज चांदना, राकेश यादव, मोबीन हुसैन, डॉ. अनीस अहमद, हाजी माजिद अंसारी, राहतजान, विजयपाल सिंह, अनिल गुप्ता आदि मुख्य थे। एसडीएम ने नागरिक परिषद पदाधिकारियों को ज्ञापन पर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें