फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दलित परिवार से मिलने नारायणपुर छंगा जा रहे सांसद चंद्रशेखर को स्योहारा में रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा/धामपुर/स्योहारा (बिजनौर)। पीड़ित दलित परिवार से मिलने ठाकुरद्वारा के गांव नारायणपुर छंगा जा रहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद को मंगलवार को पुलिस ने स्योहारा के फव्वारा चौक पर रोक लिया और शुगर मिल के गेस्ट हाउस ले गई।
विज्ञापन

करीब छह घंटे तक सांसद को यही रखा गया। इससे पहले सांसद को गांव जैतरा (धामपुर) स्थित उनके आवास पर करीब तीन घंटे तक रोके रखा।
16 अप्रैल को नारायणपुर छंगा में भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह के बर्थडे की पार्टी में आए मेहमानों की गाड़ियां गांव स्थित आंबेडकर पार्क परिसर में खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले। पथराव में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। संघर्ष में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए थे।
गांव में अभी भी पुलिस और पीएसी तैनात है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट भी दर्ज की है जिसकी पुलिस विवेचना कर रही है।
मंगलवार को सांसद चंद्रशेखर आजाद के नारायणपुर छंगा आने की सूचना पर क्षेत्र के सभी प्रमुख पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पुलिस ने सोमवार को रात में ही उनके आवासों पर नजरबंद कर लिया था। गांव जाने वाले सभी रास्तों की पुलिस ने नाकेबंदी की थी। रास्तों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर बैरिकेडिंग की गई थी। पीएसी के अलावा जनपद के थानों की पुलिस को भी गांव में बुलाया गया था।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के गांव आने की जानकारी पर पुलिस सक्रिय हो गई। पूरे दिन गांव के रास्तों में पुलिस की नाकेबंदी रही। इस दौरान एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह, सीओ आशीष प्रताप सिंह, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार भी गांव में मौजूद रहे।
ठाकुरद्वारा नगर में मंडी के पास आजाद समाज पार्टी के कार्यालय पर प्रदेश सचिव राजकुमार यादव और महासचिव राजपाल सिंह कश्यप सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद कर कर रखा था। उन्हें गांव में नहीं जाने दिया गया। क्षेत्र के अन्य कार्यकर्ताओं और गांव में स्थित लोगों के घर पर भी पुलिस तैनात कर दी गई थी।
स्योहारा स्थित शुगर मिल के गेस्ट हाउस ले जाए जाने के बाद सांसद चंद्रशेखर आजाद नारायणपुर छंगा जाने की जिद पर अड़े रहे। वहां पर धरने पर बैठ गए। जिस पर सीओ धामपुर और अन्य अधिकारी उनसे वार्ता की। गांव के अनुसूचित जाति के परिवार को सांसद से मिलाने के लिए सीओ धामपुर और कुछ पार्टी कार्यकर्ता शाम को नारायणपुर छंगा भी पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत की और सांसद का संदेश दिया। इस पर पीड़ित परिवार ने कहा कि वह बुधवार को सांसद से मिलने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें