फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लेकर UP पुलिस में शामिल हुए 47 दरोगा, पासिंग आउट परेड में दिखा अनुशासन-उत्साह

Tue, 19 May 2026 01:06 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में 12 माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 47 दरोगा यूपी पुलिस में शामिल हो गए। इनमें 44 मृतक आश्रित कोटे से नियुक्त हुए हैं। डीजी ट्रेनिंग राजीव सभरवाल ने परेड का निरीक्षण कर सभी को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
मुरादाबाद में पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में पिछले 12 माह से प्रशिक्षण ले रहे 47 प्रशिक्षु दरोगाओं का मंगलवार को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो गया। भव्य पासिंग आउट परेड के साथ सभी प्रशिक्षुओं ने कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनता की सेवा के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन गए। पासिंग आउट परेड  में अनुशासन, उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन


परेड में शामिल 47 प्रशिक्षु दरोगाओं में 44 मृतक आश्रित कोटे से नियुक्त हुए हैं, जबकि तीन दरोगा ऐसे रहे जो पिछली यूपी पुलिस दरोगा भर्ती के दौरान किसी कारणवश अपना प्रशिक्षण पूरा नहीं कर सके थे। अब प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी को औपचारिक रूप से पुलिस विभाग में शामिल कर लिया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डीजी ट्रेनिंग राजीव सभरवाल ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षु दरोगाओं की टुकड़ियों से सलामी ली और उनके अनुशासन व प्रशिक्षण की सराहना की। इसके बाद उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


शपथ के दौरान दरोगाओं ने संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए निष्पक्षता और ईमानदारी से ड्यूटी निभाने का संकल्प लिया। डीजी ट्रेनिंग ने कहा कि पुलिस की वर्दी केवल अधिकार नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी भी है। जनता की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखना और पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिसकर्मियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई अनुशासन और कार्यशैली को सेवा काल में भी बनाए रखना जरूरी है। प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया। आउटडोर प्रशिक्षण में अंकित यादव ने टॉप किया, जबकि सर्वोच्च सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का सम्मान अंकित हरमोहन यादव को मिला।

दोनों को डीजी ट्रेनिंग ने प्रशस्ति चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान प्रशिक्षु दरोगाओं के परिवार के लोग भी मौजूद रहे। अपने बेटों और बेटियों को पुलिस की वर्दी में परेड करते देख परिजनों की आंखों में गर्व और खुशी साफ नजर आई।

परेड समाप्त होने के बाद प्रशिक्षुओं ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ फोटो खिंचवाए और खुशी साझा की। पूरे कार्यक्रम के दौरान अकादमी परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम रहे। पुलिस अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने भी सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर सभी प्रशिक्षु दरोगाओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें