फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तेज हों प्रयास: मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के सभी विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी से प्राथमिकता के आधार पर ब्लैक स्पॉट्स को दुरुस्त कराने के लिए कहा। नगर निगम से अवैध टैक्सी स्टैंड हटाने, टैक्सी चालकों को वैध स्टैंड मुहैया कराने और अवैध ई-रिक्शाओं को जब्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारियों से सड़क सुरक्षा अभियान और प्रभावी ढंग से चलाने के लिए कहा गया। स्वास्थ्य विभाग सभी अस्पतालों पर सरकार की गुड सेमेरिटन योजना के संबंध में डिस्पले बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस को यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए अधिक प्रयास करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा जागरूकता लाने के लिए विद्यालयों में सेमिनार आदि आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें