फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ को 3-0 से हरा सहारनपुर चैंपियन

Mon, 29 Feb 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरो यूपी ग्रामीण वॉलीबाल लीग सीजन-1 में सहारनपुर चैंपियन बना। मेरठ को सीधे सेटों में 3-0 से सहारनपुर मंडल की टीम ने करारी शिकस्त दी। सहारनपुर के ही खिलाड़ियों ने बेस्ट अटैकर, बेस्ट ब्लाकर, बेस्ट प्लेयर आफ दि टूर्नामेंट और बेस्ट यूनिवर्सल का खिताब भी अपने नाम किया।
विज्ञापन



पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह एवं टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन ने विजेता टीम को ट्राफी के साथ पचास हजार, उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये की धनराशि का पुरस्कार प्रदान किया। व्यक्तिगत ट्राफी के साथ खिलाड़ियों को टीएमयू कुलाधिपति ने पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया।



टीएमयू के इंडोर स्टेडियम में बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों में फाइनल मैच का उत्साह अलग ही था। सेमीफाइनल में मेरठ ने मुरादाबाद को जबकि सहारनपुर ने इलाहाबाद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इन दोनों मंडलों की टीमों में जबर्दस्त मुकाबले की उम्मीद दर्शकों को थी। पहले सेट में भारी पड़े सहारनपुर ने 25-18 के अंतर से बढ़त बनाई।
विज्ञापन



दूसरे सेट में मेरठ की टीम कुछ संभली तो लेकिन आपसी तालमेल में कुछ कमी ने उसे 25-20 के अंतर पर रोक दिया। तीसरे सेट में भी सहारनपुर ने जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए 25-16 के अंतर से सीधी जीत दर्ज कर चैंपियन ट्राफी अपने नाम की। समापन समारोह की अध्यक्षता टीएमयू कुलाधिपति सुरेश जैन ने की।


रिपब्लिक आफ स्पोर्ट्स के प्रवक्ता ने कहा कि सीजन-1 शानदार रहा है। यूपी वालीबाल एसोसिएशन के सेक्रेटरी विवेक सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। टीएमयू के ग्रुप वाइस चेयरमैन मनीष जैन, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संसार सिंह, मृणाल राठी, देवेंद्र सिंह, सीपी सिंह, रोशनलाल, उपेंद्र बहादुर सिंह, पीएन तिवारी, दीपक राठी, असलम, सैमुअल सिंह, फिजिकल डिपार्टमेंट के मनु मिश्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें