फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पर पुलिस का लोगो लगाकर हॉट स्पॉट क्षेत्र में मीट की सप्लाई, वीडियो वायरल, केस दर्ज, होटल संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महानगर के हॉट स्पॉट क्षेत्र में कार पर पुलिस का लोगो लगाकर मीट की सप्लाई किए जाने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के लोगों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने कार कब्जे में ले लिया है। मीट का लाइसेंस और खरीदारी के कागज दिखाने के बाद उसे वापस कर दिया। लेकिन हॉटस्पॉट क्षेत्र में आने और गलत तरीके से पुलिस लोगों के प्रयोग के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गलशहीद थानाक्षेत्र के इंदिरा चौक क्षेत्र हॉट स्पॉट में है। चौराहे के बराबर में ही सीओ कटघर का दफ्तर है। मंगलवार सुबह एक कार हॉटस्पॉट क्षेत्र में पहुंची। इस कार पर पुलिस का लोगो लगा हुआ था। जिस कारण तीन चौराहे पार करने के बाद पुलिस कार एक होटल के पास जाकर रुक गई। यहां लोगों ने कार से मीट उतारना शुरू कर दिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने कार और मीट बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी गलशहीद अजीत सिंह ने बताया कि अनीस निवासी इंदिरा चौक थाना गलशहीद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी का होटल है। वह संभल से मीट लेकर आया था। हॉट स्पॉट क्षेत्र में होटल बंद हैं। इसके बावजूद आरोपी पुलिस का लोगो लगाकर कार लेकर यहां तक पहुंचा। कार और दो कुंतल दस किलो मीट बरामद कर लिया गया है। उसकी खरीद के कागज और मीट विक्रेता का लाइसेंस दिखाने के बाद उसे वापस कर दिया गया। आरोपी अनीस के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें