फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दस बीघा अवैध प्लॉटिंग पर एमडीए का बुलडोजर गरजा

Tue, 03 Jun 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर और गौरीपुर में एमडीए ने सोमवार को दस बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यहां चार प्रापर्टी डीलरों ने बगैर नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कराना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


एमडीए के अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि भोजपुर क्षेत्र में कुछ प्रापर्टी डीलर अवैध ढंग से प्लॉटिंग कर रहे हैं। इस मामले में एमडीए की तरफ से चार प्रापर्टी डीलरों को नोटिस जारी किया गया। पता चला कि यहां प्लाटिंग 2018 से जारी है। लेकिन प्रापर्टी डीलर एमडीए से स्वीकृत नक्शा नहीं दिखा सके। इस मामले में एमडीए वीसी अनुभव सिंह के निर्देश पर प्रवर्तन दस्ते ने सोमवार को ग्राम गौरीपुर, सुल्तानपुर में प्रापर्टी डीलर इमरान और राशिद हसन की पांच बीघा भूमि पर हुए अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। वहीं इस्लाम नगर चौराहा के पास मो. आकिल और मो. इकराम पांच बीघा जमीन पर अवैध ढंग से प्लॉटिंग कर रहे थे। एमडीए ने नोटिस जारी कर नक्शे और अन्य कागजात की मांग की लेकिन दोनों प्रापर्टी डीलर स्वीकृत नक्शा प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रवर्तन टीम ने अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। एमडीए सचिव अंजूलता ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि किसी जमीन या फ्लैट का क्रय करने से पहले जानकारी हासिल कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें