एमडीए के उपाध्यक्ष शैलेष कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन की टीम जेसीबी और अन्य उपकरणों के साथ बृहस्पतिवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने ग्राम खदाना में दस बीघा में अवैध रूप से की गई प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण का मानना है कि यह प्लाटिंग अकरम ने की थी। इस मामले में पहले समीक्षा भी की गई थी। इसी गांव के बलवीर और लखपत ने भी सात और आठ बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की थी। प्रवर्तन टीम ने जेसीबी से 15 बीघा में निर्मित निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद टीम ने शेरुआ चौराहा दिल्ली रोड बाईपास पर प्रियांशु गुप्ता के लगभग 180 वर्ग गज में किए गए अवैध निर्माण को सील कर दिया। इस कार्रवाई में प्राधिकरण की सहायक अभियंता मेधा यादव, अवर अभियंता केके शुक्ला , मुकेश सक्सेना एवं सभी प्रवर्तन टीम के कर्मचारी पुलिस फोर्स के साथ गए थे।
बगैर नक्शा पास कराए न करें निर्माण
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने आम लोगों से अपील की है कि बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए कोई भी निर्माण कार्य न करें। ऐसा पाए जाने पर प्राधिकरण नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उसे कभी भी ध्वस्त कर सकता है। कुछ स्थानों पर अनियोजित रूप से अवैध प्लाटिंग की जा रही है।