मुरादाबाद। एमडीए ने गोविंदपुरम आवास परियोजना के 1619 आवेदनों की जांच पूरी करके उनकी सूची जारी कर दी है, इसमें 73 आवेदनों में अभिलेखीय खामियां हैं, जिसे पूर्ण करने के लिए आठ मई तक का समय दिया गया है।
एमडीए के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने बताया कि गोविंदपुरम आवासीय परियोजना के आवेदन की प्रक्रिया तो पहले ही पूरी हो गई थी, जिसमें 1619 आवेदन पत्रों के परीक्षण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। इसमें 73 आवेदनों में अभिलेखीय कमियां मिली हैं, कई में दस्तावेज संलग्न नहीं किए गए है, जबकि 12 ऐसे भी आवेदक हैं, जिन्होंने एमडीए को प्रार्थना पत्र देकर लाटरी ड्रा में शामिल नहीं किए जाने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि सभी आवेदकों की सूची को www.mdamoradabad.up.gov.in विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जिनके अभिलेख पूरे नहीं है, वह आठ मई तक अपने अभिलेखोें को पूरा करा लें। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आगामी सप्ताह में ही प्लॉटों के आवंटन के लिए लाटरी ड्रा निकाला जाएगा।