फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एमडीए बोर्ड की बैठक 23 को, रेरा पर दो योजनाओं की लगेगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमडीए बोर्ड की बैठक 23 सितंबर को होगी। इसमें गोविंदपुरम और सहयाद्रि योजना के मूल्यों को तय करने के साथ रेरा में पंजीकरण पर भी चर्चा होगी। एमडीए के अधिकारी बोर्ड बैठक को लेकर आंकड़े इकट्ठा कर रहे हैं। गोविंदपुरम योजना और सहयाद्रि योजना को रेरा में पंजीकरण के लिए स्वीकृति लेना है। दोनों योजनाओं के लिए पर्याप्त जमीन एमडीए ने खरीद ली है। सहयाद्रि योजना के लिए शासन से भी जमीन ली गई है। रेरा ने शर्त रखी है कि एमडीए के नाम पूरी जमीन होने पर ही पंजीकरण की स्वीकृति दी जाएगी। दूसरी संस्था की जमीन पर एमडीए को रेरा में पंजीकरण की स्वीकृति नहीं मिलेगी। इसी कारण एमडीए ने सरकारी जमीन को भी अपने नाम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड से भी इस मामले में संस्तुति ली जाएगी। एमडीए अक्तूबर में दोनों योजनाओं को लॉच करने की योजना बना रहा है। इस कारण दोनोंं योजनाओं के रेट पर भी चर्चा होगी। एमडीए ने शहर के बाहर सुंदरीकरण की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

एमडीए सचिव अंजूलता का कहना है कि अभी विभागीय स्तर पर बैठक के लिए तैयारी चल रही है। एमडीए बोर्ड के सदस्य राजू कालरा का कहना है कि बोर्ड की बैठक तय है लेकिन अभी एमडीए की तरफ से कोई एजेंडा की कॉपी नहीं मिली है। अभी एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह विभागीय कार्यों को पूरा करने के लिए लखनऊ गए हैं। उनके वापस लौटने पर ही एजेंडा तय किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें