फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर की बहू का हीरे का टॉप्स चोरी

Tue, 18 Oct 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महानगर के मेयर विनोद अग्रवाल की बहू प्रिया अग्रवाल का एक टॉप्स चोरी कर लिया गया। काफी तलाश के बाद भी टॉप्स नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस ने नौकरानी और घटना के समय घर में आईं ब्यूटी पार्लर की दो युवतियों से पूछताछ की। लेकिन वह कुछ नहीं बता पाईं। 
विज्ञापन


घटना सोमवार दोपहर करीब बारह बजे की है। प्रिया अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को उन्होंने ब्यूटी पार्लर से दो युवतियों को अपने घर बुलाया था। इसी बीच प्रिया अग्रवाल ने अपने टॉप्स उतार कर दराज में रख दिए थे। इसके बाद वह ऊपरी मंजिल पर चलीं गई। करीब पांच मिनट के बाद नीचे आई तो दोनों युवतियां जा चुकी थीं।

प्रिया ने दराज से एक टॉप्स गायब पाया। काफी खोजबीन गई। नौकर व नौकरानी से पूछताछ की गई। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। तब उन्होंने अपने ससुर मेयर विनोद अग्रवाल को जानकारी दी। खबर मिलने पर कटघर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने ब्यूटी पार्लर से दोनों युवतियों को बुलाकर उनसे पूछताछ की। लेकिन उन्होंने टॉप्स की जानकारी से इंकार कर दिया। एसओ कटघर ओमकार सिंह ने बताया कि दोनों युवतियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें