फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे की हत्याकर थाने पहुंचा मामा: बोला- मौसेरी बहन से थे संबंध, समझाने पर न माना...लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी है

Sun, 02 Jul 2023 12:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

थाने पहुंचकर आरोपी मामा ने बताया कि वह अपने भांजे की हत्या करके आया है। उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि भांजे ने अपने मौसेरी बहन से अवैध संबंध बना रखे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद मझोला थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात राजमिस्त्री ने अपने भांजे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर फेंककर खुद थाने में पहुंच गया। उसने बताया कि वह अपने भांजे की हत्या करके आया है। उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि भांजे ने अपने मौसेरी बहन से अवैध संबंध बना रखे थे। उसे ब्लैकमेल कर रहा था। कई बार समझाने के बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं रहा था। 

विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र में लोधीपुर बिशनपुर गांव निवासी राज मिस्त्री शनिवार रात सिविल लाइंस थाने पहुंचा। उसने बताया कि उसका 25 वर्षीय भांजा अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव निवासी था। भांजे के गांव के पास ही दूसरे गांव में राज मिस्त्री की दूसरी बहन रहती है। भांजे का अपनी मौसी के घर आना जाना था। तब उसने अपनी मौसेरी बहन से अवैध संबंध बना लिए थे। इस बात की भनक परिवार और रिश्तेदारों को भी हो गई थी। समझाने के बाद युवती तो मान गई थी लेकिन भांजा नहीं मान रहा था। 
विज्ञापन

शनिवार रात भांजा अपने मामा के घर आया था। यहां राज मिस्त्री ने उसे काफी समझाया और रिश्तों का भी हवाला दिया। बावजूद इसके वह अपनी जिद पर आड़ा हुआ था। तब मामा ने डंडे से पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर फेंक दी। इसके बाद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें