थाना क्षेत्र के ग्राम बहेड़ी रोशनपुर निवासी राजमिस्त्री की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन बिना कार्रवाई के ही शव घर ले गए।
क्षेत्र के ग्राम बहेड़ी रोशनपुर निवासी आशक अली (22) पुत्र नूर हसन शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे अपने खेत पर गेहूं की फसल काटने के लिए जा रहा था। जब वह रेलवे लाइन के पास पहुंचा, तभी काशीपुर की दिशा से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी की मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने आशक अली के शव को रेलवे लाइन से उठाया और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को घर ले आए। मृतक की मां कासमी बेगम सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
एक माह होनी थी शादी
भगतपुर। परिजनों ने बताया कि एक माह बाद आशक अली की शादी होनी थी।
शादी के लिए घर पर तैयारियां जोरों शोर से चल रही थीं। लेकिन आशक अली की मौत सेे खुशियां को गम में बदल गईं। उसे दो भाई और चार बहने हैं। अशक अपने भाइयों में दूसरे नंबर का था। संवाद