सर्कस नहीं सड़क हादसा है येः मुरादाबाद के कांठ में रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक कार क्रॉसिंग स
- फोटो : KANTH
गन्ना लदे बेकाबू ट्रक और कार में भिडंत हो गई। हादसे में कार सवार दंपती घायल हो गए। दपंती हरिद्वार से लौट रहे थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
शनिवार को बरेली निवासी पति-पत्नी अपनी कार से उत्तराखंड की देवनगरी हरिद्वार से लौट रहे थे, जब ये कांठ क्षेत्र में सहसपुर बॉर्डर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे बेकाबू गन्ना लदे ट्रक की कार से भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक के अगले दोनों टायर भी निकल दूर जा गिरे। हादसे में कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेकाबू टूरिस्ट कार हाईगेज पर चढ़ी
कांठ। शुक्रवार देर रात करीब एक बजे कांठ में रेलवे क्रासिंग पर हरिद्वार से आ रही एक टूरिस्ट कार बेकाबू होकर हाईगेज पर चढ़ गई। हाईगेज पर कार सीधी खड़ी हो गई। हालांकि कार में सवार सभी लोग ऐयरबैग खुलने से कारण सुरक्षित बच गए। रेलवे क्रासिंग पर मौजूद गेटमैन ने हादसे की जानकारी आरपीएफ चौकी को दी। जिस पर आरपीएफ कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे टूरिस्ट कंपनी के लोग कार को क्रेन से उतार कर अपने साथ ले गए। आरपीएफ और पुलिस कार की नंबर प्लेट की मदद से कार मालिक तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
वहीं शनिवार दोपहर कांठ के गांव रामसराय पाइंदापुर निवासी वृद्ध शिवचरन सिंह को नगर में पुलिस चौकी के पास एक रोडवेज बस टक्कर मारकर फरार हो गई। हादसे में शिवचरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि वृद्ध कुछ सामान लेने के लिए कांठ आए थे।